Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2023 12:24 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दे डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हथियार से लैस बदमाशों ने आर्मी के रिटायर्ड सुबेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी स्थित चौरसनी गांव की है।
गोली लगने से घायल हुए शख्स की पहचान चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह के 60 वर्षीय बेटे रामाधार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार रेजीमेंट दानापुर से 2005 में सुबेदार के पद से सेवानिवृत होकर अपने परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। शनिवार की सुबह रामाधार सिंह शौच के लिए जा रहे थे, तभी गांव के ही श्रीनिवास सिंह और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।
रामाधार सिंह और श्रीनिवास सिंह के बीच दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि उसी विवाद को लेकर पूर्व जवान को गोली मारी गई है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामाधार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।