ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: नशे का कारोबार करने से रोकने पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दरवाजे पर खड़ी लड़की को लगी गोली

30-Mar-2024 06:32 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में नशे का कारोबार करने का विरोध करने पर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलीबारी के दौरान दरवाजे पर खड़ी एक 16 वर्षीय लड़की को गोली लगी है, जिले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर वार्ड संख्या 35 की है।


गोली लगने से घायल हुई लड़की की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जो भारतीय नगर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि सोनू शर्मा नामक शख्स अपने गुर्गों के साथ खुलेआम प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स का कारोबार करता है। जिसके कारण मंदिर के पास अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसको लेकर जब भारतीय नगर के रहने वाले विनोद शर्मा ने आपत्ति जताई तो आरोपी सोनू शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ दिनेश शर्मा के घर पहुंता और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


इस दौरान विनोद शर्मा की बेटी पूनम कुमारी जो अपने दरवाजे पर खड़ी थी उसके हांथ में दो गोलियां लग गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।