ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: बदमाशों ने फुटबॉलर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बिहार: बदमाशों ने फुटबॉलर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

27-Oct-2022 09:49 AM

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां बदमाशों ने एक फुटबॉलर को गोली मार दी है। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना नगर थाना के पुरानी चौक की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी हुई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पुरानी चौक नोनिया टोली में अपराधियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर एक फुटबॉलर को गोली मार दी। पीड़ित युवक का नाम संतोष कुमार है। घायल शख्स को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया। 




घटना कल यानी बुधवार की देर रात है। नगर थाने में संतोष कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पुरानी चौक नोनिया टोली में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। संतोष कुमार सिंह के हाथ और पेट में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़े।