ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: बदमाशों ने चाकू से गोदकर युवक की ले ली जान, खून से सना शव मिलने से सनसनी

24-Feb-2024 07:25 PM

By First Bihar

CHHAPRA: सारण में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी हर दिन हत्या और लूट जैसे संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। दो दिनों में हुई चार हत्या के बाद शनिवार को तीसरे दिन की भी शुरुआत एक युवक की नृशंस हत्या से हुई है। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर-जलालपुर रोड स्थित रेलवे ढाला के पास से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब रेलवे लाइन के पास स्थित उक्त जमीन पर चल रहे बाउंड्री निर्माण कार्य को लेकर मजदूर शनिवार की सुबह पहुंचे। खून के धब्बे और शव को देखकर उनके होश उड़ गए। शव मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


युवक के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चाकू के निशान स्पष्ट दिख रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की शिनाख्त और हत्या के कारणों को तलाश रही है।