ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: वेयरहाउस में लूट की वारदात, पिस्टल की नोंक पर बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

13-Feb-2024 11:28 AM

By SONU KUMAR

NAWADA: नवादा में बेखौफ अपराधियों ने एक कूरियर कंपनी के वेयरहाउस में लूट की बड़ी वारदात को अंदाम दिया है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला की है।


दरअसल, बदमाशों ने कूरियर डिलीवरी पार्टनर डेल्हीवरी के कंपनी के वेयरहाउस में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार सुबह की है। वेयरहाउस के कार्यालय में अपराधियों ने हथियार के बल पर 2 लाख 18 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि सुबह में ऑफिस का एक कर्मी कार्यालय में काम कर रहा था। उसी दौरान एक युवक हाथ में बंदूक लिए कार्यालय में घुसा और कर्मी के साथ मारपीट करते हुए कैश बॉक्स का चाबी मांगी। उसके बाद अलमीरा में रखे 2 लाख 18 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।