बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
10-Jun-2022 06:42 PM
JAMUI: खबर जमुई से है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। बरहट थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता हाथ लगी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए पांच किलोग्राम के दो शक्तिशाली IED केन बम को बरामद किया है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के अन्य सामानों को भी बरामद किया गया है।
एएसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह के मुताबिक गुरुवार को सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंगल में जवानों द्वारा हाइड आउट का पर्दाफाश किया गया। एएसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी माओवादी संगठन के लोगों ने उक्त सामानों को छिपाकर रखा था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलोग्राम के दो IED, एक देसी पिस्टल, 10 फीट कोरडेक्स तार, एक वाकी टाकी सेट, 250 ग्राम गन पाउडर तथा नक्सल पोशाक आदि बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी रहेगा। सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ, एसटीएफ लक्ष्मीपुर, बरहट थाने की पुलिस और नक्सल सेल जमुई की टीमें शामिल थी।