सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-May-2022 08:44 AM
PATNA : बिहार में तपती गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं कई इलाके में बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ और सूखे को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
आपको बता दें बिहार में कई इलाकों में सुखाड़ पड़ता है तो वहीं कई जगहों पर भीषण बाढ़ की त्रासदी भी लोग झेलते हैं. मानसून के शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आला अधिकारियों की बैठक कार्य सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि इस बार बाढ़ की विविधता के बीच सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकारी स्तर पर जो तैयारियां की जा रही है उसके लिए अब तक क्या कुछ उपाय किए गए हैं. बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बाढ़ व सुखाड़ से निपटने की तैयारी के लिए जो समीक्षा बैठक की जाएगी उसमें सारा ध्यान उत्तर बिहार के साथ-साथ उन इलाकों पर नजर होगी जहां ज्यादातर सुखाड़ की वजह से आम लोग और किसान झेलते हैं.
वहीं दूसरी तरफ कोसी के इलाके में बाढ़ की व्यवस्था झेल रहे लोगों पर भी समीक्षा की जाएगी. कैसे इस बार आम लोगों के साथ-साथ किसान और फसलों को बचाया जा सके. बता दें कल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में इससे पहले भी कई बार बाढ़ और सुखाड़ को लेकर समीक्षा बैठक की गई है. और समय-समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहते हैं.