मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर
15-Mar-2022 03:44 PM
BHOJPUR : सात मार्च 2022 को गजराजगंज ओपी क्षेत्र अन्तर्गत बीबीगंज बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चार नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 13 लाख रुपये लूट लिए थे. कांड को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. वही इस लूट के बाद अपराधी लूटे गए रुपयों से पांच-छह दिनों तक ऐश करते रहे. अधिकांश रूपये डांसर पर ही लूटा दिए.
मामला भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घटित लूटपाट से जुड़ा है. पुलिस ने कांड का पर्दाफाश कर दिया है. बैंक से लुटे गए 13 लाख से एश करते रहे है अपराधी. जहां भागलपुर में अधिकांश रुपये नर्तकियों पर ही लुटा दिए. वहां जब तक पुलिस पहुंची सिर्फ तीन लाख छह हजार रुपये केस ही हाथ लग सका. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है. और साथ में प्रयुक्त अवैध हथियार से लेकर बाइक तक जब्त की गई है. वहीं लुटी गई पैसे से खरीदी गई कार भी बरामद की गई है.
भोजपुर SP विनय तिवारी ने बताया कि इस कांड में टाउन थाना के एमपी बाग मोहल्ला निवासी सूरज कुमार उपाध्याय , जिला स्कूल दलित टोला निवासी जैकी राम, नवादा थाना के बहीरो निवासी आनंद कुमार उर्फ भल्लू, रूपेश पासवान, मुफस्सिल थाना के रामपुर गांव निवासी प्रवीण पांडेय उर्फ छोटू पांडेय और कोईलवर के बीरमपुर गांव निवासी निखिल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो अन्य की तलाश जारी है. SP ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में मास्टर माइंड रूपेश पासवान और निखिल ठाकुर रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में सूरज कुमार और जैकी का पहले से आपराधिक मामले दर्ज है.