मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
08-Apr-2022 09:19 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : खबर कैमूर से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव की है। यहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। चांद थाने की पुलिस ने एक देसी राइफल, दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और तीन खोखा जब्त किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, मारपीट के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरे मामले पर चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से हथियारों को बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने की बात कही है।