ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / बिहार : बच्चे के प्राइवेट पार्ट में चाकू मारकर हत्या, बदमाशों ने शव...

बिहार : बच्चे के प्राइवेट पार्ट में चाकू मारकर हत्या, बदमाशों ने शव को पेड़ से लटकाया

07-Jul-2022 10:14 AM

JAMUI : दिल दहला देनेवाली खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना झाझा के धोबियाकुरा की है। 11 वर्षीय बच्ची बीते बुधवार से लापता था। गुरुवार की सुबह बच्चे का शव पेड से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि झाझा के धोबियाकुरा गांव निवासी मो. नौशाद बीते बुधवार से घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। बच्चे के लापता होने के बाद से परिजन हर जगह उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह बच्चे का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो, वहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले के छानबीन में जुट गई है। बच्चे के प्राइवेट पार्ट में बदमाशों ने चाकू मार दिया है। फिलहाल हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।