ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : बच्चों की भीड़ में हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल; जांच में...

बिहार : बच्चों की भीड़ में हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल; जांच में जुटी पुलिस

24-Jun-2023 11:45 AM

By First Bihar

बिहार में इन दिनों रसूख के लिए हर्ष फायरिंग का एक दौर सा चल पड़ा है।  पिछले कुछ दिनों से छोटी सी कोई पार्टी हो शादी और पूजा जैसे बड़े अवसर पर हर्ष फायरिंग करना मतलब खुद को बड़ा ताकतवर दिखाना जैसा हो गया है। लेकिन, मामला तब बिगड़ जाता है जब इस हर्ष फायरिंग में बात किसी के जान जाने में जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक शख्स बच्चों की भीड़ में खड़ा होकर हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कांटी थाना क्षेत्र के साइन पंचायत के गोसी छपरा में एक शख्स बच्चों की भीड़ में खड़ा होकर एक व्यक्ति किस तरह से बंदूक से फायरिंग कर रहा है। अब इस पुरे मामले का वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों की भीड़ में खड़ा होकर एक व्यक्ति किस तरह से बंदूक से फायरिंग कर रहा है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि  एक कार्यक्रम के दौरान इस तरह की घटनाएं हुई है। हालांकि, यह अवसर कसी चीज़ का था पुलिस की टीम जांच में जुट गयी है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच में लग गयी है कि हर्ष फायरिंग करने वाला शख्स कौन है।  


इधर, वीडियो वायरल मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि, मुझे भी वायरल वीडियो की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। स्थानीय कांटी थाना को पूरे मामले की जांच पड़ताल कर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अगर लाइसेंसी बंदूक है तो नियमानुसार जप्त किया जाएगा ।