Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
19-May-2024 11:12 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया है। बदमाशों ने पहले लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की और फिर एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह जख्मी हो गया। इस घटना के बाद सभी जख्मी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली गांव की है। जहां बच्चों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। नौबत यहां तक आ गई कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमें एक युवक को गोली लगने की खबर है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वहीं, इस घटना में तीनों जख्मी को नवादा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां जख्मी की पहचान सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार और उत्तम कुमार के रूप में हुई है। सभी बुधौली गांव के ही निवासी हैं और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
इस घटना में उत्तम कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। बच्चों की लड़ाई में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए हैं और सभी का इलाज किया जा रहा है।