Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
23-Aug-2023 11:35 AM
By First Bihar
बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है या फिर उन्हें अस्पताल नहीं जाना होता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवरियों से भरी एक कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार एक कांवरिया की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 9 कांवरियां घायल हो गए हैं। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बाजी निवासी दिलीप गोस्वामी के 16 वर्षीय पुत्र श्वेतम कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान 22 वर्षीय सुजीत गोस्वामी, 20 वर्षीय हरे कृष्णा, 17 वर्षीय चंदन कुमार, 16 वर्षीय सुनील गोस्वामी, 19 वर्षीय गोलू कुमार, 16 वर्षीय राज गोस्वामी 15 वर्षीय नमन कुमार के रूप में की गई है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
वहीं, इस घटना में घायल कांवरिया ने बताया कि सभी देवघर से पूजा कर समस्तीपुर लौट रहे थे तभी अचानक कार के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में कार सड़क किनारे पेड़ से बुरी तरह से टकरा गई। जिसमे एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।