ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: बाबा धाम जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, बस की छत पर...

बिहार: बाबा धाम जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, बस की छत पर रखा कांवड़ हाई टेंशन तार से सटा और चली गई जान

11-Aug-2024 05:27 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में उस वक्त एक दिल दहला देने वाले घटना घटी जब किशनगंज से बाबा धाम जा रहे कांवरिया की बस में करंट दौड़ गई। बस की छट पर रखा कांवड़ ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में वह आ गया, जिसके बाद करंट बस में दौड़ गई और एक युवक की मौत हो गई।


दरअसल, किशनगंज के बनगामा गांव से करीब 62 कांवरियों का जत्था बस के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचा था। सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी कांवड़िया बस से उतर गए और जल भरने के लिए रवाना हो गए। खाली बस कच्ची कांवरिया पथ के शाहकुंड मोड के पास खड़ी थी।


इसी दौरान 25 वर्षीय युवक राज, जो अपनी मां रीना देवी का साथ देवघर जा रहा था, वह बस के ऊपर कांवड़ रखने के लिय चढ़ा। इसी दौरान बस के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।