लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
22-May-2022 02:30 PM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक बाप को अपने बेटे के अवैध संबंध का खामियाजा अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। घटना तुर्की ओपी क्षेत्र के पुपरी इलाके की है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तबतक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान पुपरी निवासी 45 वर्षीय संजीत सिंह के रूप में हुई है जो एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले अभय सिंह पर लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक संजीत सिंह के बेटे का आरोपी अभय सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। शनिवार को आरोपी की पत्नी और मृतक का बेटा गांव छोड़कर फरार हो गए थे। इसी बात से नाराज आरोपी अभय सिंह रविवार की सुबह संजीत सिंह के घर पहुंचा था। मृतक संजीत सिंह उस वक्त बाथरूम में थे।
आरोपी अभय सिंह संजीत सिंह के घर के दरवाजे पर उनका इंतजार कर रहा था। जैसे ही संजीत बाथरूम से बाहर निकला आरोपी उससे बकझक करने लगा और देखते ही देखते संजीत सिंह को गोली मार दी। दो गोली लगने से संजीत सिंह अचेत होकर नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अभय सिंह को पकड़ने के लिए परिजनों ने उसका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी और मृतक के बेटे में गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। मृतक के बेटे और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। शनिवार की रात मृतक का बेटा अनिकेत आरोपी की पत्नी को लेकर भाग गया था, इसी को लेकर आरोपी अभय ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।