ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: एसिड अटैक मामले में बाप-बेटे को सजा, जमीनी विवाद में तेजाब से किया था हमला

06-Jan-2024 09:33 PM

By First Bihar

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एडीजे चतुर्थ प्रबल दत्ता की कोर्ट ने एसिड अटैक के मामले में दो दोषियों को सजा सुनाई है। दोनों दोषी रिश्ते में बाप-बेटे हैं। कोर्ट ने दोनों को 10-10 साल की कैद और 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6-6 माह अतरिक्त सजा भुगतनी होगी।


पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 का है, जहां जमीनी विवाद में आरोपी पिता के कहने पर आरोपी बेटे ने पड़ोसी के ऊपर एसिड फेंक दिया था। मुंगेर न्यायालय के एडीजे चतुर्थ प्रबल दत्ता के कोर्ट ने जमीनी विवाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कैलू यादव पर एसिड अटैक से जुड़े मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए शंकरपुर गांव के चार आरोपियों मे विदेशी यादव को एसिड अटैक करने का आदेश देने एवं उसके बेटे अरुण यादव को ऐसिड डालने के आरोप में दस-दस साल कारवास सहित 50-50 हजार रुपया जुर्माना की सुनाई सजा। 


अभियोजन पक्ष से एपीपी जितेंद्र कुमार पटेल ने बहस में भाग लिया। इस मामले में एपीपी जितेंद्र पटेल ने बताया कि 28 मई 2018 को सुबह में शंकरपुर गांव निवासी कैलू यादव, आरोपी विदेशी यादव से सटे अपने घेराबंदी किये हुए जमीन को देखने गया तो पाया कि घेराबंदी का तार एवं पीलर टूटा है। इस बात को लेकर कैलू यादव एवं विदेशी यादव में विवाद हुआ और फिर विदेशी यादव के आदेश पर उसके पुत्र अरूण यादव ने कैलू यादव पर ऐसिड डाल दिया एवं उसके अन्य पुत्र सरूप यादव एवं कांति यादव ने मारपीट किया था। 


एसिड डालने के बाद कैलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद न्यायालय ने साक्ष्य, अभियोजन एवं बचाव पक्ष के दलील सुनने के बाद पिता-पुत्र को दोषी करार दिया था और सजा सुनाई। अरूण यादव बीते पांच वर्ष से जेल में है वहीं विदेशी यादव को आज न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपी सरूण यादव एवं कांति यादव जमानत अवधि के दौरान दो माह से अधिक समय जेल में रहा। इस वजह से उसे मुक्त कर दिया गया।