बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
16-Jan-2022 08:57 PM
AURANGABAD: औरंगाबाद के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा गया। औरंगाबाद बाल सुधार गृह में कार्यरत सुपरिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल, पीओ बैजनाथ कुमार और बीएमपी के तीन जवानों पर पिटाई का आरोप लगाया गया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित किशोर आरोपियों पर कार्रवाई करने और वापस सीवान जेल में भेजे जाने की गुहार लगा रहा है।
बताया जाता है कि सीवान जिले के असव थाना के रहने वाले कृष्णा सिंह उर्फ आशु सिंह एक आपराधिक मामलों में काफी दिनों से सीवान जेल में बंद था लेकिन इसे बाल सुधार गृह औरंगाबाद भेज दिया गया। जिसके बाद से कृष्णा सिंह ने औरंगाबाद बाल सुधार गृह में हो रहे अनियमितता और व्याप्त समस्याओं के बारे में न्यायाधीश से शिकायत की थी।
जिसके बाद से औरंगाबाद बाल सुधार गृह में कार्यरत सुपरिटेंडेंट विक्रमादित्य पाल,पीओ बैजनाथ कुमार और बीएमपी के तीन सशस्त्र बल के जवानों ने उसी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई करने और फिर से सिवान जेल में भेजे जाने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि पिटाई में बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे बेरहमी से पिटाई की गई है। पीड़ित कृष्णा सिंह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।