ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

बिहार : बागमती नदी में स्नान के दौरान दो बच्चे डूबे, इलाके में मचा कोहराम

बिहार : बागमती नदी में स्नान के दौरान दो बच्चे डूबे, इलाके में मचा कोहराम

17-Oct-2023 02:52 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना बेनीबाद ओपी का बताया जा रहा है। जहां मंदिर के समीप बागमती नदी की धारा में स्नान के दौरान दो बच्चे डूब गए। इस घटना के बाद आस - पास के लोगों में कोतुहल का माहौल कायम हो गया है। यह  हादसा मनेर के भैरवा स्थान गंगा घाट के पास की है।


मिली जानकारी के अनुसार, बेनीबाद के ही अमर चौधरी का पुत्र करण चौधरी (15 वर्ष) अपने रिश्तेदार के संग  बागमती नदी में स्नान करने गया था।  जहां स्नान के दौरान नदी की तेज धारा में डूब गया। उसी को बचाने के एक और बच्चा आयुष भी नदी में डूब गया। जिसके बाद नदी किनारे खड़े लोगों में हाहाकार मच गया। जिसके बाद आस - पास के लोगों ने इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी है। 


उधर, इस घटना के बाद स्थानीय गोताखोर दोनों बच्चों को खोज रहें है। वहीं लोगों ने अंचल प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है। इसके साथ ही बेनीबाद ओपी पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। स्नान के दौरान डूबते दोनों बच्चों को एक अन्य लड़के ने देखा जबतक वह शोर मचाता दोनों बच्चें धारा में वह निकले।