मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
14-Mar-2023 05:00 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में B.Ed करने की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. B.Ed कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल यानी 15 मार्च को अंतिम दिन है. जो भी कैंडिडेट ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in के जरिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बता दें शेड्यूल के अनुसार कैंडिडेट के पास अपने आवेदन जमा करने और उसे एडिट करने के लिए 20 मार्च 2023 तक का समय है. शेड्यूल के मुताबिक बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड को 30 मार्च 2023 को अपलोड हो जायेगा. बता दें कि बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.
इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडिट्स को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, EWS/EBC/BC/Women और PWD कैंडिडेट्स को 750 रपये का आवेदन शुल्क के रुप में भुगतान करना होगा. कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं.
कैंडिडेट इस तरीके से अप्लाई कर सकते है-
सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और फीस का भुगतान करें. अब कैंडिडेट्स फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड करें. आखिरी में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी निकलवा कर अपने पास रख लें.