ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार: आवारा कुत्तों के हमले में एक और महिला की मौत, अबतक 10...

बिहार: आवारा कुत्तों के हमले में एक और महिला की मौत, अबतक 10 लोगों की ले चुके हैं जान

01-Jan-2023 01:18 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक साल के भीतर आवारा कुत्तों के काटने से अबतक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत से सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों के हमले की शिकार हुई एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक महिला की पहचान बछवारा थाना अंतर्गत अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी सुखदेव यादव की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गीता देवी शनिवार को किसी काम से खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसपर अचानक हमला बोल दिया था, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई थी। बाद में ग्रामीणों के पहुंचने पर आवारा कुत्ते मौके से भाग खड़े हुए, जिसके बाद गीता देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।


बता दें कि बछवारा प्रखंड के कई इलाकों में आवारा कुत्ते खेतों में काम करने के दौरान कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन एक्शन में आई। जिला प्रशासन की सूचना पर पटना से वन विभाग के साथ शूटर्स की टीम पिछले दिनों बेगूसराय के बछवारा पहुंची थी और इस टीम ने बहियार इलाके में कुत्तों के मारने का काम शुरू किया था। टीम ने करीब एक दर्ज कुत्तों को मार गिराया था लेकिन एक बार फिर से कुत्तों के हमले का मामला सामने आ रहा है।