Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
14-Apr-2022 01:24 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ की टीम ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने बिहटा के सोन दियारा इलाके में छापेमारी कर एक साथ 32 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से एसटीएफ की टीम ने रायफल और कारतूस के साथ साथ 12 जेसीबी, 8 बाइक और 22 मोबाइल को जब्त किया है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों पर अवैध बालू खनन करने और रंगदारी वसूलने का आरोप है।
अवैध बालू खनन को लेकर इलाके में दो बार फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर 32 अपराधियों को धर दबोचा। बिहार एसटीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है। एसटीएफ की मानें तो अवैध बालू खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।