ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार: तेज रफ्तार ऑटो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे मे दो...

बिहार: तेज रफ्तार ऑटो ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे मे दो की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग घायल

12-Jun-2024 04:15 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर के भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग चंडिका स्थान से पूजा कर ऑटो से श्रीकृष्ण सेतु पार कर जा रहे थे, तभी पूल के साइड में खड़े ट्रक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।


दरअसल, मुंगेर में उस समय बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरा ऑटो ने पुल के किराने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 9वीं क्लास की छात्रा फ्रूटी कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 42 वर्षीय कामिनी देवी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।


इस हादसे में 6 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। मृतका फ्रूटी कुमारी खगड़िया के अलोली की रहने वाले थी और एक दिन पहले ही अपनी मौसी के घर मुंगेर आई थी जबकि कामिनी देवी मुंगेर के हेरू दियारा की रहने वाली है।