Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar News: वन विभाग के भ्रष्ट रेंजर को 28 सालों बाद मिली सजा, 1500 रुपये लेते हुआ था गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म, लड़की को कमरे में बंद कर जबरन किया गंदा काम सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह सत्यदेव हॉस्पिटल ने किया फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन, मरीजों को दी गई मुफ्त चिकित्सीय सलाह Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Inland Water Transport: बिहार में अंतर्देशीय जल परिवहन को मिलेगा बड़ा विस्तार, गंगा की तरह विकसित होंगे ये राष्ट्रीय जलमार्ग Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: घर से गायब महिला का नाले से मिला शव, पति पर हत्या करने का आरोप बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो शेयर कर लगा रहे यह गुहार
09-May-2024 10:01 AM
By First Bihar
AURANGABAD : औरंगाबाद से एक और सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत का समाचार मिल रहा है। सड़क दुर्घटना में मारे गए दोनों लोग झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जिले के बारुण थानाक्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप बुधवार की देर रात तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों लोग झारखंड के रहने वाले बताये जा रहे हैं। हादसे में पांच अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना हैं। इस घटना में मृतकों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थानाक्षेत्र के भागेवार जेजोलो गांव निवासी सुभाष मंडल (38 साल) और बबलू मंडल (45 साल) के रूप में की गई है।
वहीं, इस हादसे में इसी गांव के बौला भुइयां के 16 वर्षीय पुत्र संदीप, बौला भुइयां की 38 वर्षीय पत्नी रेखा देवी, फकर भुइयां के 35 वर्षीय पुत्र टुनटुन मंडल, सुरेंद्र मंडल की पत्नी फूलवंती देवी एवं गया जिले के अतरी थानाक्षेत्र के सरोतर गांव निवासी स्व. बुचन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र बृजमोहन सिंह घायल हैं। बृजमोहन सिंह मृतक बबलू मंडल के बहनोई हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि बबलू मंडल की तबीयत खराब थी और सभी स्कॉर्पियो से उन्हें इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। तबीयत ठीक होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात में जैसे ही वे बारुण के सिंदुरिया मोड़ के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस नेअविलंब इसकी जानकारी सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार को दी। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सबको सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुभाष मंडल और बबलू मंडल को मृत घोषित कर दिया।