ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार ATS के हत्थे चढ़ा NIA का मोस्ट वांटेड इरशाद अंसारी, PFI के मुख्य सरगना का है खास

17-Mar-2023 10:03 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बिहार एटीएस की टीम ने NIA के मोस्ट वांटेड इरशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। एनआईए को इरशाद की लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार इरशाद PFI के मुख्य सरगना याकूब उर्फ सुल्तान का खास बताया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से इरशाद को उसके घर से गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि बिहार एटीएस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एनआईए का मोस्ट वांटेड इरशाद अंसारी मोतिहारी स्थित अपने घर पहुंचा है। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर एटीएस मोतिहारी पहुंची और मेहसी क्षेत्र के हरपुर नाग स्थिति उसके घर से धर दबोचा। फिलहाल एटीएस की टीम गिरफ्तार इरशाद से पूछताछ कर रही है।


बता दें कि बीते 5 फरवरी को एनआईए की टीम ने मोतिहारी से PFI के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। एनआईए का मोस्ट वांटेड इरशाद नईमुदीन अंसारी का बेटा है जो मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुर नाग का रहने वाला है। एनआईए की टीम लगातार उसे तलाश कर रही थी। जैसे ही वह अपने घर पहुंचा एटीएस ने पुलिस के सहयोग से उसे धर दबोचा।