मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jul-2024 12:18 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शातिर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके बिहार की पुलिस मुंह देखती रह जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां कार सवार तीन चोरों ने दो अलग-अलग एटीएम को काटकर उसमें रखे करीब 50 लाख रुपए चुरा लिए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
लग्जरी कार सवार तीन चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड में स्थित इंद्रप्रस्त मार्केट में ICICI और सरैया थाना क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित SBI के एटीएम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने सरैया के एटीएम से 31 लाख और भगवानपुर-रेवा रोड स्थित एटीएम से 20 लाख रुपए चुराकर फरार हो गए और मुजफ्फरपुर की पुलिस थाने में सोती रह गई।
शनिवार की सुबह जब इलाके के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि चोरी की दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है।
चोरों ने पहले सरैया के एटीएम को गैस कटर से काटा और उसके बाद रेवा रोड वाले एसबीआई के एटीम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर अपना चेहरा बांधे हुए थे और सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद न हो इसके लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया है। एटीएम केंद्र में घुसते ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और नमूनों को इकट्ठा किया है।