बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
27-Dec-2022 06:53 PM
CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे 8 लाख 75 हजार रूपए चुराकर फरार हो गए। शातिर बदमाशों ने गैस कटर से सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन को काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी एटीएम की साफ सफाई करने के लिए पहुंचा। एटीएम के भीतर का नजारा देख सफाई कर्मी के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एटीएम में लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों की मानें तो एटीएम के पास लाइट की व्यवस्था होने के बावजूद लापरवाही के कारण लाइट को नहीं जलाया जाता है और अंधेरा रहने के कारण बदमाशों ने एटीएम मशीन को काटकर लाखों रूपए लूट लिए हैं। जिस सेंट्रल बैंक के एटीएम में चोरी हुई है वह छपरा-मशरख मुख्य मार्ग पर स्थित है। ऐसे में इतनी बड़ी चोरी के घटना को अंजाम देना चर्चा का विषय बना हुआ है।