ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : अतिक्रमण हटाने पहुंचे CO और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोल दिया हमला, जमकर चले ईंट-पत्थर

17-Apr-2022 05:05 PM

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मखदुमपुर के सीओ पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में एक चौकीदार और CO को हल्की चोट आई हैं। गनीमत रहीं कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सीओ ने टेहटां ओपी में हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


बताया जा रहा है कि सीओ को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी क्षेत्र के कुर्था डीह गांव में राजबहादुर कॉलेज की जमीन का कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर मखदुमपुर सीओ राजीव रंजन उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस बल के साथ कुर्था डीह गांव पहुंचे थे।इसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने सीओ पर हमला बोल दिया। 


इस हमले में एक चौकीदार और सीओ को हल्की चोटें आई हैं। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की मानें तो हमला करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। हमलावरों की पहचान के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।