महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
01-Oct-2020 08:24 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर आज से उम्मीदवारों के नामांकन शुरू हो गया है, लेकिन नामांकन करने वाले एनडीए और महागठबंधन के अब तक कोई उम्मीदवार ही फाइनल नहीं हो पाए हैं. आज से 71 सीटों पर नामांकन शुरू हो गया है. नामांकन का अंतिम दिन आठ अक्टूबर है.
सीटों को लेकर दोनों गठबंधन में फंसा है पेंच
बिहार में भले ही नामांकन आज से पहले चऱण का शुरू हो गया है, लेकिन एनडीए और महागठबंधन में अबतक उम्मीदवार का नाम ही फाइनल नहीं हो पाया है. एनडीए में सीटों के बंटवारे में एलजेपी पेंच फंसाकर रखी है तो महागठबंधन में कांग्रेस पेंच फंदा दिया है. लेकिन महागठबंधन से मोह भंगकर माले ने कल अपने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो वह जल्द दूसरी सूची जारी कर देगी.
ऑनलाइन कर सकते हैं नामांकन
कोरोना संकट के बीच हो रहे चुनाव को लेकर आयोग ने ऑनलाइन नामांकन कराने की सुविधा उम्मीदवारों को दी है. इसके अलावे निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष भी जाकर नामांकन कर सकेंगे. लेकिन सिर्फ हो ही आदमी साथ में रह सकते हैं. इसके लिए जमानत की राशि भी ऑनलाइन दाखिल की जा सकेगी. पहले चरण का चुनाव 71 सीटों पर होगा. नामांकन पत्र की जांच 9 अक्टूबर को होगी. 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी.