ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / news / उपचुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में विद्रोह: पूर्व MLA...

उपचुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में विद्रोह: पूर्व MLA ऋषि मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा, कहा-पार्टी को गर्त में पहुंचा दिया

02-Nov-2021 12:33 PM

PATNA: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में विद्रोह भड़क गया है. मतगणना के शुरूआती दौर से ही साफ हो गया कि कांग्रेस दोनों सीटों पर इज्जत बचाने लायक भी वोट नहीं ले आ पायेगी. इसके बाद पार्टी के अंदर विद्रोह भड़क गया है. पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस बिहार में आईसीयू में पहुंच गयी है. कांग्रेस की इस दुर्दशा के लिए जिम्मेवार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये.




ऋषि मिश्रा ने कहा कि उपचुनाव से साफ हो गया है कि बिहार में कांग्रेस की हालत बेहद खराब हो गयी है. आखिरकार इसके लिए जिम्मेवार कौन है. राजद से अगर गठबंधन टूटा तो इसके लिए कौन जिम्मेवार है. कौन हैं वे लोग जो चुनाव से पहले बार-बार बडे बड़े दावे कर रहे थे. पार्टी के आलाकमान को इस पर गंभीर मंथन करना चाहिये औऱ तत्काल कदम उठाना चाहिये.


प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा दें
ऋषि मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिये या पार्टी नेतृत्व को उन्हें हटाना चाहिये. मदन मोहन झा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की हालत हर चुनाव में बदतर हुई है. 2019 के लोकसभा चुनाव, 2020 का विधानसभा चुनाव और अब उप चुनाव. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट तो उस एमएलसी क्षेत्र में आता है जिसके विधान पार्षद मदन मोहन झा खुद हैं. वे अपने जिले में कांग्रेस की जमानत नहीं बचा पाये जबकि इसी सीट से कई दफे कांग्रेस के विधायक चुने जा चुके हैं.


दरअसल उप चुनाव में कांग्रेस की भारी फजीहत हुई है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर कांग्रेस को 4 प्रतिशत वोट आते दिख रहे हैं. वहीं उससे भी बदतर स्थिति तारापुर में है. तारापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को नोटा से भी कम वोट आता दिख रहा है. मतगणना के 7वें राउंड के बाद कांग्रेस को सिर्फ 573 वोट मिले थे.