NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
07-Oct-2021 11:56 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर नई राजनीति देखने को मिल रही है. ताजा खबर यह है कि लालू प्रसाद यादव के कुनबे में ही अंदरूनी लड़ाई और तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता अशोक राम से मुलाकात की है. अशोक राम के बेटे अतिरेक को कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. आरजेडी इस सीट पर पहले ही गणेश भारती को प्रत्याशी बना चुकी है. ऐसे में तेज प्रताप यादव का कांग्रेस नेताओं से मिलना एक बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है.
तेज प्रताप यादव ने आज कांग्रेस नेता अशोक राम से मुलाकात की है. अशोक राम से उनकी इस मुलाकात को सियासी जानकारी तेजस्वी यादव के खिलाफ रणनीति के तौर पर मांग रहे हैं. दरअसल, तेज प्रताप यादव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कल ही बड़ा बयान दिया था. तिवारी ने कहा था कि तेज प्रताप यादव आरजेडी में नहीं है. वह निष्कासित हो चुके हैं. इसके बाद तेज प्रताप के नए छात्र संगठन के नेताओं ने शिवानंद तिवारी के ऊपर निशाना साधा था. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब तेज प्रताप खुलकर कांग्रेस के करीब जा पहुंचे हैं और इसे तेजस्वी के खिलाफ मुहिम के तौर पर देखा जा रहा है.
संभावना जताई जा रही है कि तेज प्रताप यादव आगे आने वाले वक्त में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक को अपना समर्थन दे सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो तारापुर सीट पर भी उनका समर्थन आरजेडी के बजाय कांग्रेस के उम्मीदवार को जा सकता है. यह पहली बार होगा कि लालू यादव के कुनबे का कोई सदस्य आरजेडी की बजाय कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन करेगा.