ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार : आर्केस्ट्रा गर्ल को वाइफ बता होटल ले गया युवक, रूम पहुंचते ही कर डाला ये कांड

10-Jan-2024 09:46 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आती हो जहां एक युवक  ऑर्केस्ट्रा गर्ल को पत्नी बताकर होटल के कमरे में ले गया। जहां जबड़े में गोली मारकर युवक मौके के वारदात से फरार हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में एक युवक ने ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती को होटल के कमरे में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। गोली युवती के जबड़े में लगी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में कराया गया। यह घटना कल्याणी-हरिसभा रोड स्थित मिठनपुरा थाना इलाके के एक होटल के कमरा नंबर 215 में मंगलवार रात को हुई। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक किया था। 


वहीं, होटल के रजिस्टर में युवती का पता मालीघाट, जबकि युवक का केवल नाम इमरान अली लिखा गया है। गोली मारने के बाद आरोपी युवती को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया। होटल के कमरे में ही पिस्टल बेड पर पड़ी मिली, जिसके मैग्जीन में तीन गोलियां लोड थीं। एक खोखा फर्श पर पड़ा मिला। युवक के भागने के बाद युवती किसी तरह कमरे से निकल कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची और गिरकर बेहोश हो गई। उसे उठाकर होटल कर्मियों ने बैरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। 


उधर, पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली है। वह मुजफ्फरपुर में रहकर ऑर्केस्ट्रा में करती है। अब तक युवती का कोई परिजन सामने नहीं आया है। जबड़े में गोली लगने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए होटल का कमरा लॉक करवा दिया। युवती का मोबाइल जब्त कर कॉल एवं लोकेशन जांच की जा रही है।