ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: अपराधियों की गोली से घायल पंच की इलाज के दौरान मौत, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

19-Oct-2023 12:48 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां अपराधियों की गोली से घायल पंचायत के पंच की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंच की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


दरअसल, सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी नहर के पास बीते दिनों बदमाशों ने बंटी सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल पंच को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। बंटी सिंह की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और थाना चौक से पास सड़क जाम कर दिया।


हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने जाम को खत्म कराते हुए परिचालन को सामान्य कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बता दें कि बंटी सिंह ने आरोपियों को कर्ज के तौर पर रुपए दिए थे और जब पैसा वापस मांगा तो बदमाशों ने बंटी सिंह के सिने में गोली दाग दी थी। मरने से पहले बंटी सिंह ने पुलिस को बताया था कि 16 अक्टूबर की शाम अवधेश कुमार यादव नामक व्यक्ति ने कई बार फोन कर उन्हें बुलाया था। अवधेश कुमार ने बंटी सिंह से 1100 रुपए कर्ज लिए थे और जब बंटी ने पैसे वापस मांगे तो उसने गोली चला दी थी।