ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार: अपराधियों के आतंक को खत्म करने एसपी खुद ट्रैक्टर पर बैठकर दियारा...

बिहार: अपराधियों के आतंक को खत्म करने एसपी खुद ट्रैक्टर पर बैठकर दियारा इलाके में निकले, लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

27-Jan-2022 08:27 PM

By AJIT

BHAGALPUR: भागलपुर की नवगछिया पुलिस अपराधियों के आतंक की समाप्त करने में लगी है। इसी दौरान आज नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज खुद ट्रैक्टर पर बैठकर तेनुका दियारा इलाके में छापेमारी के लिए निकले। एसपी ने इस दौरान किसानों से कहा कि वे निर्भीक होकर खेती करें और बेफिक्र होकर अपनी फसल घर ले जाए। नवगछिया पुलिस आपके साथ हैं। किसी अपराधी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने किसानों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।   


बता दें कि नवगछिया केला कलाई का इलाका अपराधियों के गढ़ के तौर पर जाना जाता है। जहां मामूली बातों को लेकर अपराधी हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं। वर्चस्व को लेकर खूनी खेल खेलने लगते हैं। इतना ही नहीं दियारा इलाके में अपराधियों की तूती बोलती है। किसानों की फसलों को अपराधी दिनदहाड़े लूट लिया करते हैं। विरोध करने पर लोगों को गोलियों से भून दिया जाता है। किसानों की मेहनत से पैदा की गयी फसले अपराधी हथियार के बल पर लूट लेते हैं। 


दियारा इलाके के अपराधियों के कारण किसानों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है। अपराधी कब और कैसे आएंगे यह किसानों को भी पता नहीं रहता है। नवगछिया का कई ऐसा दियारा इलाका है जहां अपराधियों की डर से शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं। लोगों में जो भय का माहौल बना हुआ है उसे खत्म करने के लिए आज नवगछिया एसपी खुद ट्रैक्टर पर बैठकर दियारा इलाके में निकले। एसपी ने इस दौरान इलाके के किसानों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नवगछिया को भयमुक्त बनाने की पहल जारी रहेगी। नवगछिया के दियारा इलाकों में पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बिहपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया बहियार और सोनवर्षा में छापेमारी की गयी जहां से दो अपराधी रिशु कुंवर और कोमल कुंवर को एक देसी कट्टा और 6 राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। 

news image


news image


news image


news image