ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार: अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

01-Nov-2023 11:32 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां सुबह सवेरे युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन की है।


जानकारी के अनुसार, विशनपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन के निवासी गजेन्द्र यादव के 16 वर्षीय बेटे राहुल कुमार का शव अपने ही घर में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने राहुल की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया है और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के सभी बिंदूओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। युवक की हत्या हुई है या फिर उसने खुद मौत को गले लगा लिया है इसपर संशय की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या की गई है या उसने खुद आत्महत्या कर ली है।