ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Aug-2021 10:13 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब की पार्टी करते 5 बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित देवस्थली अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि गिरफ्तार पांचों लोगों में कई बालू के धंधे से ताल्लुक रखते हैं। अपार्टमेंट में शराब पार्टी मनाए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए इन सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार सभी लोग शराब के नशे में थे। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतल भी बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में मनेर का विकास और लाल मोहन, जमुई का निरंजन, पटना के रामकृष्णानगर का वरिष्ठ और रुपसपुर का अविनाश कुमार शामिल है। पांचों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाने लेकर पहुंची है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।