Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
18-Apr-2023 11:46 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। यहां तेज गति से आ रही बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और बस को घेरकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव की है।
मृतक युवकों की पहचान मलहडीह के वार्ड संख्या 6 निवासी जगदीश सहनी के 20 वर्षीय बेटे शिवम कुमार और उनके ही 19 साल के नाती नितेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के पल्सर बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरा की तरफ से आ रहे थे, तभी मलहडीह शिव मंदिर मोड के पास संजात से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है।
इस घटना के बाद ड्राइवर बस को सड़क पर खड़ी कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर बस में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार बस ड्राइवर को तलाश कर रही है।