Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
24-Sep-2022 03:28 PM
KISHANGANJ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर बिहार आए हैं। आज शाह किशनगंज में हैं और उन्होंने यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फिलहाल अमित शाह पूर्णिया प्रमंडल के BJP नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। ये बैठक किशनगंज के MGM मेडिकल कॉलेज में हो रही है। अमित शाह पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया के BJP नेताओं से बात कर रहे हैं। एक ख़ास टारगेट को लेकर ये बैठक आयोजित की गई है।
आपको बता दें, अमित शाह चार जिलों के बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं। शाह ने उनके सामने इस प्रमंडल में लोकसभा की 4 में से तीन सीट जीतने का टारगेट रखा है। 2025 में विधानसभा चुनाव में पूर्णिया प्रमंडल की 24 में से 19 सीट जीतने का लक्ष्य अमित शाह ने तय किया है। उन्होंने संगठन को लेकर भी टारगेट दिया है। अमित शाह ने कहा है कि हर बूथ पर 10 यूथ खड़ा किया जाए। शाह ने अगले 3 महीने में हर बूथ पर 10 युवा कार्यकर्ता तैनात करने का टारगेट दिया है।
आपको बता दें, अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा शुक्रवार को शुरू हुआ था और आज यानी शनिवार को इसका अंतिम दिन है। आज अमित शाह किशनगंज पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बूढ़ी काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे किशनगंज में SSB की 5 सीमा चौकियों के उद्घाटन में पहुंचे। यहां शाह ने SSB के जवानों की जमकर तारीफ़ की। वहीं, आपको बता दें, आज शाह अमित शाह दिल्ली भी लौट जाएंगे।