ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
04-May-2022 02:34 PM
SASARAM/SUPAUL : बिहार में बेखौफ बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। अलग-अलग दो घटनाक्रमों में बदमाशों ने लाखों की संपत्ति लूट ली। रोहतास में अपराधियों ने जहां एक किसान के घर पर धावा बोल दिया जबकि सुपौल में एक दवा व्यवसायी के घर से बदमाश लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।
पहली घटना रोहतास की है, जहां डेहरी के इंद्रपुरी ओपी क्षेत्र में 8 की संख्या में आए अपराधियों ने एक किसान के घर जमकर लूटपाट की। अपराधी रात के अंधेरे में दीवार फांदकर घर में घुसे और परिवार के लोगों को बंधक बनाकर करीब सात लाख की संपत्ति लूटकर चलते बने। विरोध करने पर अपराधियों ने घर की महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
इधर, सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दवा कारोबारी हीरालाल दास के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर राद दर्जनों की संख्या में अपराधी मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैती का विरोध करने पर गृह स्वामी हीरालाल दास को बुरी तरह पीटा। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हीरालाल दास को इलाज के लिए दरभंगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान डकैत करीब 10 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद वीरपुर पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से मामले का छानबीन कर रही है।