petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
15-Dec-2023 03:15 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां टीचर बहाली परीक्षा में शामिल होने जा रही एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में BPSC शिक्षक अभ्यर्थी की मौत हो गयी। यह घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है। जहां कृष्णगढ़ मोढ़ के पास बाइक और पिकअप वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार युवती नीलम कुमारी की मौत हो गयी। यह युवती अपने भाई के साथ बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देने बाइक से निकली थी। इस युवती का सेंटर पूर्णिया पड़ा था। इसलिए अहले सुबह 4 बजे वह निकली थी। इसे सुल्तानगंज से ट्रेन पकड़कर उसे जाना था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंद दिया।
बताया जाता है कि, बाइक पर अपने भाई के साथ युवती नीलम कुमारी सवार थी। जो शिक्षक नियुक्ति परीक्षा देने जा रही थी। नीलम कुमारी का एग्जाम सेंटर पूर्णिया था। वह अहले सुबह सुल्तानगंज के गनगनिया से अपने भाई के साथ बाइक पर निकली। जहां सुल्तानगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उसे पूर्णिया जाना था। लेकिन रास्ते में ही एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती नीलम कुमारी की मौत हो गयी। मृतका गनगनिया निवासी रमाकांत मंडल की बेटी थी। वहीं पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन मालिक का पता लगा रही है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया।
इधर, भागलपुर में ही एक और सड़क हादसा हुआ। जहां एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हुई है। यह घटना नवगछिया के तेतरी क्षेत्र की है। जहां एक ऑटो में भरकर कुछ यात्री जा रहे थे। अचानक एक ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ऑटो में सवार यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। यात्री सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस हादसे में कुल 5 यात्री जख्मी हुए।