ब्रेकिंग न्यूज़

चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़

Home / news / बिहार: अगलगी में 27 घर जल कर स्वाहा, दमकल की चार गाड़ियों ने...

बिहार: अगलगी में 27 घर जल कर स्वाहा, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

01-Apr-2024 06:02 PM

By First Bihar

SEOHAR: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य के किसी न किसी जिले से हर दिन अगलगी की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां भीषण अग्निकांड में 27 घर जल कर राख हो गए।


दरअसल, शिवहर में सोमवार की सुबह आग का तांडव देखने को मिला है। पुरनहिया प्रखंड के बराही गांव में चूल्हे के चिंगारी से भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते 23 घर जल कर स्वाहा हो गए। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में चीफ-पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया हालांकि तबतक लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। उधर, पिपराही प्रखंड के देकुली धर्मपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 4 घर जलकर स्वाहा हो गया हैं। पूरे जिला में सोमवार को कुल 27 घर जलकर राख हो गया हैं।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा