ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर राख

बिहार: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर राख

16-Jun-2023 10:21 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण आगजनी की घटना हुई है। जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। घटना औराई थाना क्षेत्र के मधुबन पटोरी गांव की है, जहां अचानक आग लगने से देखते ही देखते करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए।


स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दमकल कर्मियों ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि औराई थाना क्षेत्र के मधुबन पटोरी गांव में आग लगी हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी की घटना में क्या कुछ नुकसान है इसका आकलन किया जा रहा है।