ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

बिहार: अधिकारी की दिलेरी से बैंक लूट की कोशिश नाकाम, मैनेजर ने पिस्टल के साथ दो बदमाशों को दबोचा

10-Oct-2023 02:05 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां केनरा बैंक में लूटपाट की कोशिश हुई है। बैंक मैनेजर ने दिलेरी दिखाते हुए चार में से दो बदमाशों को धर दबोचा और दो अपराधी मौके से फरार हो गए। इस तरह लूट की एक बड़ी वारदात होते होते टल गई। घटना रहिका थाना क्षेत्र के कपालेश्वर स्थान स्थित केनरा बैंक की है।


दरअसल, हर दिन की तरह मंगलवार को बैंक समय से खुल गया था। बैंक खुलने के बाद ग्राहकों का आना जाना लगा हुआ था। इसी बीच चार बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और लूटपाट की कोशिश करने लगे। दो बदमाशों ने जैसे ही पिस्टल निकाला बैंक मैनेजर ने उन्हें धर दबोचा।


दो साथियों के पकड़े जाने के बाद दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और फरार हुए दोनों बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बैंक मैनेजर की दिलेरी जिले में चर्चा का विषय बन गई है और लोग काफी सराहना कर रहे हैं।