घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
25-Dec-2021 11:04 AM
SONPUR : बिहार के सोनपुर NH पर शातिर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. लूटेरो का गैंग NH पर माइनिंग अधिकारी बन गाड़ियों की जांच के नाम पर गाड़ियों को रोकते थे. कागजात और गाड़ियों की जांच पड़ताल के बहाने लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देते थे.
सोनपुर पुलिस ने लुटेरों के गैंग के 3 शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया है. लुटेरों की निशानदेही पर बीती रात सोनपुर के NH से लूटी गई एक ट्रक बरामद किया गया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से दर्जनों मोबाइल, लेपटॉप, हार्डडिस्क और लूट में इस्तेमाल हथियार और कारतूस बरामद किया है.
सोनपुर ASP अंजनी कुमार ने बताया की लुटेरों का गैंग बेहद शातिर अंदाज में अधिकारी बन कर NH पर लूट पाट करते थे. लुटेरों पर कोई शक न हो इसके लिए ये लग्जरी गाड़ियों में नेशनल हाइवे पर रेकी करते थे. और शिकार को ऑफिसर वाला झांसा देकर लूट की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो जाते थे. फिलहाल इस गैंग के 3 शातिर लूटेरे पुलिस की गिरफ्त में हैं. लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि इस गैंग में कई अन्य भी शामिल हैं. जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
ASP ने बताया कि लुटेरे प्रोफेशनल गैंग है और नेशनल हाइवे पर क्राइम करते हैं. लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल करते थे. जहां अभी 3 अपराधी गिरफ्तार किये गए हैं जिनकी क्राइम हिस्ट्री भी है. अभी भी कई अभियुक्त हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी शेष है. आपको बता दें कि ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं. जिसमें पुलिस या कोई ऑफिसर के रूप में लुटेरे बड़े-बड़े अपराध कर जा रहे हैं और लोग फंस जाते हैं. पुलिस के अनुसार लोगों के अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है.