ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : अधेड़ की पीट पीटकर हत्या, नदी किनारे शव मिला; पुलिस कर...

बिहार : अधेड़ की पीट पीटकर हत्या, नदी किनारे शव मिला; पुलिस कर रही पड़ताल

21-May-2023 12:19 PM

By First Bihar

ARWAL : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब कारनामों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब यह ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, करपी थाना क्षेत्र के कूसरे गांव के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नादी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है। यह दोपहर में अपने घर से गए थे। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरू की गयी। इसी बीच आहार के निकट एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे। मृतक की शिनाख्त की गई तथा इसकी सूचना करपी थाना को दी गई। शव देखते ही घर वाले बेहालत हो गए। 


वहीं, इस घटना के बाद  पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया हत्या मारपीट कर की गई प्रतीत हो रही है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों की तलाश और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से कुछ संदिग्धों की जानकारी दी गई है। पुलिस ने इसका का वेरिफिकेशन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया दिया है। 


आपको बताते चलें कि, इस घटना को लेकर करपी थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने कहा कि शव को बारीकी से जांच पड़ताल की गयी है। उन्होंने बताया कि पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रथम दृष्टया बनता है। करपी थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह  मतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए  के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है।