मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
01-Dec-2024 06:36 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक पर सवार दो भाईयों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही वार्ड- 10 के रहने वाले सागर महतो का 36 वर्षीय पुत्र चंदन महतो के रूप में हुई है। उसका छोटा भाई 24 वर्षीय नंदन कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा SH-55 पर आकोपुर के पास हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि बाइक सड़क किनारे रखे गैस पाइप से टकराई हो सकती है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
