Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
02-Dec-2024 03:56 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, किलनी गांव के पास एक बाइक और एक बोलेरो गाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत चांद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी देव कुमार साह और चांद थाना क्षेत्र के सीकरा गांव निवासी गोपीचंद चौहान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बैंक कर्मी बाइक से चांद थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक शाहबाजपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना पर बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।