ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार: अवध असम एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बिहार: अवध असम एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी

08-Feb-2023 06:59 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के B 2 बोगी से अचानक धुंआ उठने लगा। एसी बोगी में आग लगने के की सूचना पाकर ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर रोका गया जिसके बाद यात्री ट्रेन से बाहर निकल गये। जिसके बाद रेल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।


बता दें कि डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से खुली थी मगर कुछ ही दूर आगे चलने के बाद अचानक बोगी में बैठे लोगों को आग की स्मेल आने लगी और धुंआ उठने लगी जिसके बाद लोगों में भगदड़ सी मच गई वहीं आनन-फानन में ट्रेन को रामदयालु स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ही रोका गया और आग पर काबू पाया गया।


जिसके बाद ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर लाकर उसकी पूरी जांच की गई हालांकि इस दौरान ट्रेन में बैठे लोगों के बीच दहशत साफ तौर पर देखने को मिली वही ट्रेन में बैठे यात्री ने बताया कि ट्रेन मुजफ्फरपुर से खुली थी और कुछ ही दूर आगे चली थी। हालांकि आग लगने की वजह क्या कुछ था यह क्लियर नहीं हो सका है लेकिन एक रेल कर्मी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट जैसा लग रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है।