खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jun-2023 11:15 AM
By First Bihar
BETTIAH : तामिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब तीन महीने से चेन्नई के मदुरई जेल में बंद है। मनीष को तमिलनाडु पुलिस 29 मार्च को अपने साथ लेकर गई थी। इस बीच आज बिहार के बेतिया कोर्ट ने यूट्यूबर मनीष कश्यप की पेशी होनी है। ऐसे में अब सवाल यह है कि, क्या मनीष आज कोर्ट में पेश होंगे।
दरअसल, मनीष कश्यप के ऊपर भारतीय स्टेट बैंक पारस पकड़ी के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप है। इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 193/2021 में त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप नामजद अभियुक्त है। अब इसी मामले में न्यायालय ने पेशी का आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने यह आदेश दिए हैं।
मालूम हो कि, बीते 30 मई को सेंट्रल कारा मदुरई के अधीक्षक द्वारा इस मामले में मनीष कश्यप को बेतिया न्यायालय में उपास्थापन के लिए एक अन्य तिथि देने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही 12 जून को सेंट्रल कारा मदुरई के अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूट्यूबर मनीष कश्यप को बेतिया न्यायालय ने पेश कराने का अनुरोध किया था, जिससे कोर्ट ने इनकार कर दिया है। इसके बाद न्यायालय ने अधीक्षक को हर हाल में आगामी 26 जून को सेंट्रल कारा मदुरई से बेतिया न्यायालय में मनीष कश्यप के उपास्थापन का आदेश दिया है।
मालूम हो कि, 17 मार्च 2023 को मझौलिया पुलिस ने इस केस में न्यायालय से कुर्की जब्ती आदेश प्राप्त किया था। कुर्की करने के लिए पुलिस पहुंची भी थी। बीते 18 मार्च को मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था, क्योंकि तमिलनाडु के मामले में बिहार आर्थिक अपराध ईकाई की पुलिस जांच कर रही थी। बिहार आर्थिक अपराध ईकाई की पुलिस मनीष कश्यप को लेकर पटना चली गई। 20 मार्च 2023 को मनीष कश्यप के अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आवेदन देकर मझौलिया थाना कांड संख्या 193/2021 में रिमांड कराने का अनुरोध किया था।