घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-Mar-2022 06:00 PM
CHAPRA : छपरा में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात युवक अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे PMCH रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नारायण चौक निवासी रंजन चौधरी के रूप में की गई है। रंजन चौधरी नारायण चौक पर किराना की दुकान चलाता था।
गुरुवार को पटना में मौत के बाद युवक का शव छपरा पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने नगर थाना के समक्ष शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। जिसके कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आक्रोशित लोग परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
आक्रोशित महिलाओं ने एसपी की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को रंजन दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला ही रहा था इसी दौरान एक युवक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी शख्स ने रंजन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।