RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
16-May-2024 06:34 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : सहरसा में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिक्षक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सौरबाजार थानाक्षेत्र की है।
पीड़ित शिक्षक 45 वर्षीय संजय कुमार हैं। जो सौरबाजार थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुहथ भरना में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद में पीड़ित शिक्षक के पिता की हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुछ आरोपी जेल की सजा काट रहे हैं। इसी रंजिश को लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे।
शिक्षक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर स्कूल में घुसकर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। जख्मी शिक्षक के गले के पास तीन जगह चाकू लगा है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल जख्मी शिक्षक की हालात गंभीर बनी हुई है।